राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ का खतरा -Record rain in the capital, risk of flooding

दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ का खतरा

दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ का खतरानई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। दिल्ली में अबतक 108 मिलीमीटर बारिश हुई है जिससे चार साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक दिल्ली में बारिश होती रहेगी जिससे यमुना के जलस्तर में और इजाफा हो सकता है।

हथिनी कुंड बैराज से सोमवार सुबह इतना पानी छोड़ा गया है, जितना पिछले 100 साल के दौरान कभी नहीं छोड़ा गया। आशंका बताई जा रही है कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति आ सकती है इसलिए बचाव के उपाय अभी से शुरू कर दिए गए हैं।

सोमवार सुबह 6 बजे हथिनी कुंड बैराज से करीब 8.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार रिकॉर्ड फिर टूट सकता है और दिल्ली व नोएडा के कई इलाके बाढ़ के पानी से डूब सकते हैं।

First Published: Monday, June 17, 2013, 12:41

comments powered by Disqus