Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 12:29
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने शहरवासियों को कंपकंपा दिया है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरकर 4.4 पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड ने बीते 44 वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दोपहर में धूप निकलने की सम्भावना जताई है। हालांकि शाम में ठंडी हवाओं के असर से फिर सर्दी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा।
गुरुवार की सुबह कोहरे की हल्की परत वातावरण में छाई रही। प्रात: 8.30 बजे वातावरण में 100 प्रतिशत आद्र्रता के साथ दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। बुधवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)
First Published: Thursday, January 3, 2013, 12:29