Last Updated: Sunday, June 3, 2012, 11:37
नई दिल्ली : दिल्ली में रविवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। लेकिन इस गर्मी से कुछ राहत मिलने की सम्भावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश और आंधी का अनुमान व्यक्त किया है। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह 8.30 बजे राजधानी में 45 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। (एजेंसी)
First Published: Sunday, June 3, 2012, 11:37