दिल्ली में हल्की बौछारों से मिल सकती है राहत

दिल्ली में हल्की बौछारों से मिल सकती है राहत

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय आंधी चलने, बादल गरजने व हल्की बारिश होने का अनुमान है।"

उन्होंने कहा, "शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।"

शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 8, 2013, 15:28

comments powered by Disqus