दिल्‍ली: बदले की भावना से करवाया गैंगरेप का केस

दिल्‍ली: बदले की भावना से करवाया गैंगरेप का केस

दिल्‍ली: बदले की भावना से करवाया गैंगरेप का केस ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली: रोहिणी में एक लड़की ने पहले बदले की भावना की तहत गैंगरेप का केस दर्ज करवाया और फिर बाद में अपने बयान से पलट गई। लड़की ने शादी का झांसा देकर चार लोगों के खिलाफ घर बुलाने और फिर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। पर मामले की सच्‍चाई कुछ समय बाद सामने आई।

दिल्ली के रोहिणी में एक लड़की ने गैंगरेप का आरोप लगाया था और फिर उसने केस वापस ले लिया। लड़की ने खुद कहा है कि उसने शादी के लिए गैंगरेप का झूठा केस किया था। लड़की ने कहा कि मेरे साथ कोई रेप नहीं हुआ है और अब मैं केस वापस ले रही हूं। उस लड़की का कहना है कि लड़के ने मुझे शादी का झांसा दिया था, इसलिए मैंने उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया। चूंकि मैं लड़के से शादी करना चाहती हूं।

इस लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि लड़की मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे चुकी है, इसलिए फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और फिर चार्जशीट पेश की जाएगी। इसके बाद इस मामले में जो कुछ होगा, वह कोर्ट ही तय करेगा। ऐसे में यदि लड़की को रिपोर्ट वापस लेनी है तो उसे कोर्ट जाना होगा।

इस लड़की ने पहले चार लड़कों पर पिस्तौल की नोंक पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। शादी का झांसा देकर आरोपी उसे अपने साथ ले गए और फिर दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

गौर हो कि इस समय पूरे देश में जहां गैंगरेप के खिलाफ सख्‍त कानून बनाए जाने की मांग की जा रही है, वहीं गैंगरेप के झूठे मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में यह महत्‍वपूर्ण है कि इस तरह के झूठे केस में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए कोई निर्दोष सजा के घेरे में न आ जाए।

First Published: Friday, January 25, 2013, 15:14

comments powered by Disqus