Last Updated: Thursday, May 31, 2012, 17:03
ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली : दिल्ली में गर्मी ने गुरुवार को पिछले दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया। आज का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल का सबसे गर्म दिन है। इससे पहले, मौसम विभाग ने भी आशंका जताई थी कि राष्ट्री य राजधानी का तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं, हिसार में आज अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
इस भीषण गर्मी के चलते राजधानीवासियों का जीना मुहाल हो गया है और लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से काफी मुश्किलें पेश आईं। अभी अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
गौर हो कि बीते दिन भी राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप एवं गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि दिन में तापमान 45 डिग्री से अधिक हो सकता है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
First Published: Thursday, May 31, 2012, 17:03