दिल्‍ली में फिर हुई दरिंदगी: लड़की ने किया रेप का विरोध तो मुंह में घुसाया रॉड

दिल्‍ली : लड़की ने किया रेप का विरोध तो मुंह में घुसाया रॉड

दिल्‍ली : लड़की ने किया रेप का विरोध तो मुंह में घुसाया रॉडज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में मंगलवार को एक बार फिर दरिंदगी सामने आई। जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली में एक लड़की के साथ पहले रेप की कोशिश की गई और फिर इसके बाद उसके मुंह में लोहे की रॉड घुसाने का प्रयास किया गया। गौर हो कि बीते दिसंबर माह में पैरा मेडिकल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की जघन्‍य वारदात हुई थी। इस दौरान पीडि़ता के साथ घोर बर्बरता की गई थी। दरिंदगी के इस वाकये के बाद पूरे देश में जन आक्रोश फैल गया था। अभी इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल ही रही है, इस बीच फिर ऐसी ही बर्बर घटना सामने आई।

पुलिस के अनुसार, पहले लड़की के साथ बलात्‍कार की कोशिश की गई। इसमें नाकाम रहने के बाद आरोपी ने लड़की के साथ दरिंदगी की और उसके मुंह में लोहे की रॉड डाली। इस बर्बर घटना में लड़की की हालत काफी गंभीर हो गई है और उसे एम्‍स में भर्ती करवाया गया है। आरोपी का नाम अनिल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लाजपत नगर के जल विहार इलाके में केबल टीवी के पैसे मांगने गए एक युवक ने लड़की के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के मुंह में लोहे का रॉड डाल दिया। इस घटना में लड़की बुरी तरह जख्‍मी हो गई। जिससे 24 वर्षीया महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रेप की कोशिश और हत्‍या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय अनिल कुमार कल केबल टेलीविजन का मासिक शुल्क लेने गया था, तभी उसने महिला को घर में अकेला पाकर उनके साथ बलात्कार की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की ओर से मदद की गुहार लगाने के बाद अनिल ने कथित तौर पर उनके मुंह में छड़ घुसा दी। महिला की चीखें सुनकर पड़ोसी वहां आये लेकिन अनिल वहां से भाग निकला। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

First Published: Tuesday, February 5, 2013, 20:37

comments powered by Disqus