दिल्‍ली: विदेशी छात्रा से गैंगरेप, चार गिरफ्तार

दिल्‍ली: विदेशी छात्रा से गैंगरेप, चार गिरफ्तार

ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : उत्‍तरी दिल्‍ली में गैंगरेप का एक सनसनीखेज वाकया शुक्रवार को सामने आया। एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्‍तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप हुआ। इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गैंगरेप की शिकार विदेशी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़कों का नाम दीपक, अशोक, विकास और प्रवीण है। गैंगरेप पीडि़त विदेशी महिला दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला (24 वर्षीय) अफ्रीका के रवांडा की रहने वाली है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 दिसंबर को उसके साथ चार लड़कों ने गैंगरेप किया। उसने तिमापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

First Published: Friday, December 7, 2012, 13:02

comments powered by Disqus