दीवाली के दिन रात 8 बजे चलेगी आखिरी मेट्रो

दीवाली के दिन रात 8 बजे चलेगी आखिरी मेट्रो

दीवाली के दिन रात 8 बजे चलेगी आखिरी मेट्रोनई दिल्ली : दीवाली के दिन यानि मंगलार को दिल्ली मेट्रो का परिचालन रात आठ बजे तक ही होगा। आम दिनों में मेट्रो सेवा रात 11 बजे तक उपलब्ध रहती है। दिल्ली मेट्रो के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगले गुरुवार को ‘भाई दूज’ के कारण भारी भीड़ होने की संभावना के तहत मेट्रो ट्रेनें 200 अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी।

बयान के अनुसार मंगलवार को सभी छह लाइनों के आखिरी स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात आठ बजे रवाना होंगी। ये स्टेशन हैं: दिलशाद गार्डन, रिठाला, जहांगीर पुरी, हुड सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर 21, यमुना बैंक, वैशाली, इंदरलोक, मुंडका, केंद्रीय सचिवालय और बदरपुर। गुरुवार यानि 15 नवंबर को दिल्ली मेट्रो रेल निगम व्यस्त मेट्रो स्टेशनों पर लोगों को सुविधा देने के लिए अधिक कर्मचारियों को तैनात करेगी और अतिरिक्त टिकट काउंटर भी बनाएगी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, November 10, 2012, 12:33

comments powered by Disqus