Last Updated: Tuesday, September 11, 2012, 23:45
दुर्गापुर (कोलकाता) : दुर्गापुर में सिटी सेंटर के पास पियाला में एक विवाहित महिला से कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार 10 लोगों को मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
यह घटना दो दिन पुरानी है जब पीड़ित महिला अपने पति के साथ घर लौट रही थी।
दुर्गापुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कौस्ताब मुखर्जी ने 10 आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा।
पुलिस आयुक्त (दुर्गापुर-आसनसोल) अजय नंदा ने कहा कि स्थानीय अखबार छापने वाली दो प्रेसों में काम करने वाले 10 लोगों को कल रात गिरफ्तार किया गया जबकि छह अन्य फरार हैं।
उन्होंने कहा कि इसमें से आठ लोग एक प्रेस जबकि दो अन्य लोग दूसरी प्रेस में काम करते हैं।
डीजीपी नापराजित मुखर्जी ने कोलकाता में कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान परेड कराई जाएगी।
पुलिस के अनुसार, जब पीड़ित महिला अपने पति के साथ लौट रही थी, उन्हें कई लोगों ने रोका। इन लोगों ने महिला के पति से मारपीट की और महिला से सामूहिक बलात्कार किया जिसके बाद वह अचेत हो गई थी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, September 11, 2012, 23:45