Last Updated: Tuesday, October 16, 2012, 23:16
नई दिल्ली : राष्ट्रीय प्रसारक प्रसार भारती ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को कहा कि वह ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए 1,150 पदों को भरेगी। प्रसार भारती ने एक बयान में कहा कि सरकार ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम निर्माण और तकनीकी शाखा में 1,150 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान कर दी है।
प्रसारी भारती ने कहा कि ये पद उन 3,452 आवश्यक श्रेणी के पदों में शामिल है, जिसे वर्तमान वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने 2011 में मंजूर किया था। अधिकांश पद समूह बी और समूह सी से संबंधित है जिसे कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भरा जाएगा जबकि कुछ पदों को प्रसार भारती भर्ती बोर्ड भरेगी। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया अगले वर्ष के मध्य तक पूरी हो जाएंगी।
प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सिरकार ने कहा कि पिछले 15 वषरे में दूरदूर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में युवाओं को भर्ती करने से संबंधित यह पहली अहम पहल है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, October 16, 2012, 23:16