देश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : मोदी

देश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : मोदी

देश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : मोदी अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा से राज्य में कांग्रेस को आने से रोकने की अपील की।

मोदी ने गांधीनगर में गुजरात भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कहा, कांग्रेस गुजरात में ‘दिशा परिवर्तन, दशा परिवर्तन’ के लिए अभियान चला रही है। लेकिन कांग्रेस की खराब दिशा के चलते हमारा देश फिलहाल बुरी दशा में है। आप दुर्दशा के इस माहौल केा हमारी भूमि में नहीं घुसने देंगी।

उन्होंने आलोचना के प्रति असहिष्णु होने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के कार्यक्रमों के कवरेज से एक निजी टीवी चैनल को रोके जाने के प्रदेश कांग्रेस के एक सर्कुलर का हवाला दिया।

उन्होंने कहा, जिन पत्रकारों ने ट्विटर पर कांग्रेस के खिलाफ बोला, उन्हें बंद कर दिया गया। यहां उन्होंने टीवी चैनल पर रोक लगा दी। उनका (टीवी चैनल) का अपराध यह था कि उन्होंने कांग्रेस की योजना की कमियों का खुलासा किया था। उसके बाद यह पार्टी लोकतंत्र की बात करती है। उन्होंने आपातकाल का भी जिक्र किया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 26, 2012, 22:39

comments powered by Disqus