Last Updated: Wednesday, December 21, 2011, 03:42
राजगढ (म.प्र) : जिले में अवैध देह व्यपार के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अपराध शाखा के एक दल ने आगरा-मुंबई राजमार्ग पर स्थित दो ढाबों पर छापा मारकर छह महिलाओं सहित 11 व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रुचिवर्धन मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने कल देर रात आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमराज ढाबे और शिल्पी ढाबे पर छापे मारकर छह महिलाओं सहित 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इन सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 21, 2011, 09:12