Last Updated: Saturday, August 3, 2013, 23:35
बेंगलुरु : बेंगलुरु के बागलुर क्षेत्र में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर वहां से देह व्यापार के लिए मजबूर की जा रही युगांडा की 11 लड़कियों को बचाया। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर वहां से लड़कियों को बचाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। ये दोनों भी युगांडा के नागरिक हैं।
पुलिस ने बताया कि ये दोनों लोग लड़कियों को अच्छी नौकरी दिलाने का वादा कर यहां लाए थे और फिर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस घर से 3,000 रुपए नकद, सात मोबाइल फोन और 1.25 लाख रुपए कीमत की शराब जब्त की है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 3, 2013, 23:35