नक्सली संदेह में 27 हिरासत में - Zee News हिंदी

नक्सली संदेह में 27 हिरासत में

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में सुरक्षा बलों ने धरहरा थाना अंतर्गत भीमबांध जंगल में धर पकड़ अभियान के दौरान नक्सली होने के संदेह में 27 लोगों को हिरासत में लिया।

 

पुलिस अधीक्षक पी कन्नन ने बताया कि नक्सल गतिविधियों के संदेह में 27 लोगों को आज सुबह हिरासत में ले लिया गया। धरहरा थाने में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि भीमबांध क्षेत्र में विशेष कार्यबल (एसटीएफ), सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की ओर से संयुक्त धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

 

कन्नन ने बताया कि कल खडगपुर क्षेत्र के कलनी नामक स्थान पर जंगल में ही छह बारुदी सुरंगों का पता चला था। नक्सलियों ने किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए 40-40 किलोग्राम के आईईडी लगाये थे। सभी को निष्क्रिय कर दिया गया।  (एजेंसी)

First Published: Monday, April 30, 2012, 12:36

comments powered by Disqus