नजफगढ़ विधायक पर हमले में 4 हिरासत में

नजफगढ़ विधायक पर हमले में 4 हिरासत में

नजफगढ़ विधायक पर हमले में 4 हिरासत मेंज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली : नजफगढ़ के निर्दलीय विधायक भरत सिंह पर जानलेवा हमले के आरोप में चार लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। चारों आरोपी नजफगढ़ के ही रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का मालूम पड़ता है।

शनिवार सुबह भरत सिंह को उनके सारंगपुर गांव स्थित कार्यालय में तीन-चार हमलावरों ने गोली मार दी थी। पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार ओझा के मुताबिक विधायक को सुबह 8.30 बजे गोली मारी गई थी। इस हमले में उनके चाचा धर्मपाल भी घायल हो गए। सिंह के कंधे एवं पेट में गोली लगी। उन्हें जनकपुरी स्थित माता चनन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ऑपरेशन किया गया।

First Published: Sunday, June 3, 2012, 11:14

comments powered by Disqus