Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 00:04

भुवनेश्वर : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को ओडिशा की यात्रा पर जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष नामित किए जाने के बाद इस राज्य में वे पहली बार आएंगे। यह जानकारी यहां बुधवार को पार्टी के एक नेता ने दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कनक वर्धन सिंह देव ने संवाददाताओं को बताया कि एक दिवसीय दौरे के दौरान वे पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर जाएंगे। (एजेंसी)
First Published: Thursday, July 4, 2013, 00:04