Last Updated: Friday, January 4, 2013, 20:46
तिनसुकिया (असम) : ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले में चार लोगों ने 13 साल की एक लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। इन लोगों ने इस संदेह की वजह से दुष्कर्म किया कि इस लड़की ने उनमें से एक का मोबाइल फोन चुराया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना दो-तीन जनवरी की रात माकूम पुलिस थानांतर्गत सुकनपखूरी चाय बागान क्षेत्र में जोगेश्वर माली नाम के आरोपी का मोबाइल फोन खोने के बाद हुई। इस आरोपी की पत्नी टूसू ने संदेह जताया कि लड़की ने मोबाइल फोन चुराया है।
पुलिस ने कहा कि टूसू ने अपने पति और उसके मित्रों को लड़की को सजा देने के लिए उकसाया। इस पर चारों लोग लड़की को खींचकर बागान के एकांत क्षेत्र में ले गए और उससे बलात्कार किया। लड़की ने घटना के बारे में अपने परिवार को जानकारी दी। पुलिस ने आज टूसू, माली, उसके दोस्तों सनेश नायक, तिरनथ माली और रामचंद्र पटनायक को गिरफ्तार कर लिया। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 4, 2013, 20:46