नामवर सिंह के हाथों भोजपुरी के प्रथम गजल अल्बम का लोकार्पण

नामवर सिंह के हाथों भोजपुरी के प्रथम गजल अल्बम का लोकार्पण

नामवर सिंह के हाथों भोजपुरी के प्रथम गजल अल्बम का लोकार्पणज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : सुपरिचित भोजपुरी शायर मनोज भावुक के भोजपुरी गजल अल्बम ‘तस्वीर जिंदगी के’ का लोकार्पण नई दिल्ली के हिंदी भवन में देश के प्रख्यात साहित्यकार व समालोचक डॉ. नामवर सिंह के हाथों हुआ।

काव्य गोष्ठी में मनोज भावुक ने इस अल्बम की कई गजलें तरंनुम में पेश कीं। समारोह को संबोधित करते हुए नामवर सिंह ने कहा, ‘मनोज भोजपुरी में अच्छा काम कर रहे हैं। जब भी भाषा पर संकट आता है, हमें लोकभाषाओं की ओर देखना पड़ता है। मनोज भावुक लोकभाषा भोजपुरी के समर्थ और सफल कवि हैं।’

कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार सुरेन्द्र सार्थक ने किया तथा आभार अंतरराष्ट्रीय किसान परिषद के अध्यक्ष डा० चंद्रमणि ब्रह्मदत्त ने व्यक्त किया। हिंदी भवन में अंतरराष्ट्रीय किसान परिषद द्वारा आयोजित डॉ. नामवर सिंह के 88वें जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम तीन सत्रों में संपन्न हुआ।

समारोह में डॉ. लक्ष्मीक शंकर वाजपेयी (प्रसिद्ध गजलकार एवं आकाशवाणी, दिल्लीं के केंद्र निदेशक), आकाशवाणी के कवि राम अवतार व डॉ. हरी सिंह पाल, हिंदी अकादमी के डॉ. चंद्र सेन, एनटीपीसी के जी.एम. एन.एन.मिश्रा, मंजुली प्रकाशन के योगेश चन्द्र भार्गव, भीलवाड़ा के ओम तिवारी, मेरठ के ईश्वर चन्द्र गंभीर, देहरादून से डॉ. लक्ष्मी भट्ट, मेरठ के मनोज कुमार मनोज, बुलंदशहर के मुकेश निर्विकार, अलीगढ़ के गाफिल स्वामी, हापुड़ के सुनील हापुडिया, वंदना पुष्पेंद्र, अल्हड बीकानेरी के सुपुत्र अशोक शर्मा आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।

First Published: Tuesday, August 6, 2013, 08:34

comments powered by Disqus