Last Updated: Saturday, November 26, 2011, 18:26
हैदराबाद : सीबीआई आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और 12 अन्य लोगों के खिलाफ लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करेगी। इस संबंध में जांच एजेंसी ने प्राथमिक जांच दर्ज कर ली है।
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने बीते 14 नवंबर को इसका आदेश दिया था। अदालती आदेश के मुताबिक, सीबीआई तेदेपा प्रमुख नायडू के खिलाफ जांच करने जा रही है। राज्य के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की विधवा एस. विजयम्मा की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जांच का आदेश दिया था।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, November 26, 2011, 23:56