निर्भय शर्मा बने अरुणाचल के राज्यपाल

निर्भय शर्मा बने अरुणाचल के राज्यपाल

नई दिल्ली : लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) निर्भय शर्मा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति को लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) निर्भय शर्मा को अरुणाचल प्रदश का राज्यपाल नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी।

सेना में रहते हुए शर्मा ने जम्मू एवं कश्मीर तथा पूर्वोत्तर के राज्यों में कई अभियानों में हिस्सा लिया था। उन्होंने संघ लोक सेवा के आयोग के सदस्य के रूप में भी सेवा दी थी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 16, 2013, 15:39

comments powered by Disqus