Last Updated: Monday, June 24, 2013, 21:21

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अपना नाता तोड़ चुके जदयू पर हमलावर हुए भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में सावधान किया है। नीतीश ने सोमवार को नसीहत देते हुए कहा कि यदि उन्होंने मुंह खोला तो भाजपा के कई नेता मुश्किल में पड़ जाएंगे।
एक कार्यक्रम से इतर नीतीश ने पत्रकारों से कहा,‘यदि मैंने अपना मुंह खोला तो कई लोग मुश्किल में पड़ जाएंगे।’
रविवार को पटना में एक रैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया। जदयू ने मोदी पर निरंकुशता, तोड़ने वाले नेता का आरोप लगाया है।
अपने संबोधन में राजनाथ ने मोदी और अपने नेतृत्व में अचानक गलती पाए जाने पर जदयू की आलोचना की। साथ ही राजनाथ ने कांग्रेस से जदयू की नजदीकी को लेकर नीतीश को चेताया।
राजग से जदयू का नाता टूटने के बाद भाजपा के कई नेता-नितिन गडकरी, सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, रविशंकर प्रसाद, सीपी ठाकुर और मंगल पांडे ने नीतीश पर निशाना साधा है।
First Published: Monday, June 24, 2013, 15:17