नीतीश ने राजनाथ को बधाई दी

नीतीश ने राजनाथ को बधाई दी

नीतीश ने राजनाथ को बधाई दीपटना: राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। नीतीश ने बुधवार को कहा कि सिंह अनुभवी और तपे हुए नेता हैं। वह पहले भी पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनका एक लम्बा राजनीतिक जीवन रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी ताजपोशी पर वह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी राजनाथ पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। नीतीश के अलावा राज्य के भाजपा नेताओं ने भी राजनाथ के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 23, 2013, 13:24

comments powered by Disqus