नैना पुजारी दुष्कर्म केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नैना पुजारी दुष्कर्म केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुणे : सॉफ्टवेयर इंजीनियर नैना पुजारी से दुष्कर्म और उसकी हत्या मामले में मुख्य आरोपी योगेश राउत को शिरडी से फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले 20 माह से फरार था।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पुणे अपराध शाखा ने राउत को शुक्रवार को शिरडी से गिरफ्तार किया। वह पूजा करने के लिए दिल्ली से वहां गया हुआ था।

राउत और उसके तीन सहयोगियों ने 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अगवा कर लिया था। बाद में 7 अक्तूबर, 2009 को खेड़ में जेरावाडी जंगल में महिला का शव मिला और पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह 17 सितंबर 2011 को हिरासत के दौरान ससून अस्पताल से भाग गया था और तब से फरार था।

पुलिस के मुताबिक, राउत दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक झुग्गी में रह रहा था और उसने अपना नाम बदल लिया था। दिल्ली में दिन में वह ऑफिस ब्वॉय के तौर पर और रात में लॉंड्री में काम करता था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 1, 2013, 16:50

comments powered by Disqus