नोएडा: मॉल के बाहर गोलीबारी, दो घायल

नोएडा: मॉल के बाहर गोलीबारी, दो घायल


नोएडा : नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल में यहां आज एक डकैती को रोकने के प्रयास के दौरान गोलीबारी में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (शहर) योगेश कुमार ने कहा कि अपराह्न दो बजे के आसपास मॉल में तीन व्यक्तियों ने एक दुकान के कर्मचारी को बंदूक का भय दिखाकर उससे 15 लाख रूपये छीन लिए। वह धन राशि को बैंक जमा कराने जा रहा था। कर्मचारी ने जब हल्ला मचाया तो पास में मौजूद एक ऑटो रिक्शाचालक और एक गार्ड ने डकैतों का रास्ता रोकने का प्रयास किया। डकैतों ने गोलीबारी की जिसमें दोनों घायल हो गए।

कुमार ने बताया कि वहां मौजूद भीड़ ने दो लुटेरों को पकड़ कर पुलिस को सौंपने से पहले उनकी पिटाई कर डाली। उन्होंने बताया कि चोरी गया बैग उनके पास से बरामद कर लिया गया। घायलों और दोनों आरोपियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपी अभी बेहोश हैं और उनके होश में आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 6, 2012, 19:47

comments powered by Disqus