Last Updated: Sunday, February 12, 2012, 18:25
नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली में 22 वर्षीय एक गर्भवती महिला को अगवा करने के बाद तीन युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि दो आरोपी रिंकू(19) और राहुल (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अन्य आरोपी संजय को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
यह घटना शुक्रवार को तब हुई जब पीड़िता पश्चिमी दिल्ली के रनहोला इलाके में अपने अभिभावक के घर लौट रही थी।
पुलिस के मुताबिक तीनों ने पीड़िता को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। (एजेंसी)
First Published: Sunday, February 12, 2012, 23:55