Last Updated: Monday, December 24, 2012, 17:54
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सोमवार को अधेड़ उम्र की एक महिला सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिली, जिसकी चिकित्सा जांच कराई जा रही है कि कहीं उसके साथ दुष्कर्म तो नहीं हुआ। दक्षिण 24 परगना जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने कहा, महिला बरुईपुर में सड़क किनारे मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा जांच कराई जा रही है कि कहीं उसके साथ दुष्कर्म तो नहीं हुआ।
त्रिपाठी ने कहा, चिकित्सकों ने महिला के शरीर से निकले खून की वजह मूत्र सम्बंधी संक्रमण होने का अंदेशा जताया है। लेकिन हम तब तक कोई टिप्पणी नहीं कर सकते जब तक कि उसकी चिकित्सा रिपोर्ट नहीं आ जाती।
एक अन्य घटनाक्रम में शनिवार को दुष्कर्म का शिकार हुई एक घरेलू नौकरानी ने दुष्कर्मी को फांसी देने की मांग की है। महिला के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया। महिला एक बच्चे की मां है और पड़ोसी ने वारदात को शनिवार दोपहर उस वक्त अंजाम दिया, जब वह घर में अकेली थी। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 24, 2012, 17:54