Last Updated: Friday, January 18, 2013, 13:36
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में बारिश ने मौसम को खुशगवार कर दिया। मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों के तामपान में सामान्य स्तर से आठ डिग्री सेल्सियस इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 28.4 मिलीमीटर बारिश हुयी और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं हरियाणा के अंबाला में 30 मिलीमीटर वष्रा हुयी और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 11 डिग्री सेल्सियस रहा जहां पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 12 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 18, 2013, 13:36