पंजाब कांग्रेस ने 48 बागियों को निकाला

पंजाब कांग्रेस ने 48 बागियों को निकाला

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस ने बीती रात अपने 48 बागी नेताओं को राज्य में जल्द होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले पार्टी से निकाल दिया। ये कार्यकर्ता पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव में खड़े थे।

सूत्रों ने कहा कि इन लोगों को जिला कांग्रेस समित के अध्यक्षों की अनुशंसा पर निकाला गया है। जिन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है वह अमृतसर, पटियाला, जालंधर और लुधियाना में चुनाव लड़ रहे थे। यहां इस हफ्ते के आखिर में निकाय चुनाव होने हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 7, 2012, 08:50

comments powered by Disqus