पंजाब: दो पेट्रोलपंप कर्मियों की हत्या

पंजाब: दो पेट्रोलपंप कर्मियों की हत्या

गुरदासपुर (पंजाब) : गुरदासपुर के समीप वरसोला गांव में छह लुटेरों की गोलीबारी में एक पेट्रोलपंप के दो कर्मियों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। गुरदासपुर के समीप वरसोला गांव में छह लुटेरों की गोलीबारी में एक पेट्रोलपंप के दो कर्मियों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी गुलजार सिंह ने बुधवार को यहां बताया कि छह लुटेरे कल शाम करीब साढ़े सात बजे पेट्रोलपंप पहुंचे और कुछ पूछताछ की। लुटेरों ने पेट्रोलपंप कर्मियों से नगदी मांगी। उनके मना करने पर लुटेरों ने गोली चलाई और रूपये लेकर भाग गए। सिंह के अनुसार, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लुटेरे कितनी रकम ले कर भागे।

मारे गए पेट्रोलपंप कर्मियों के नाम मनोहर सिंह अैर विनोद सिंह तथा घायल कर्मी का नाम विनय सिंह है। तीनों कर्मी पठानकोट जिले के शाहपुर कांडी गांव के रहने वाले थे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 9, 2013, 11:31

comments powered by Disqus