Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 15:02
मोगा : पंजाब के मोगा जिले के झांडियाना पश्चिम गांव में एक विवाहित महिला के अपने ही घर में बलात्कार का शिकार होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी गोरा सिंह पीड़िता को अकेला पाकर कल दोपहर उसके घर के घुसा और उसका बलात्कार किया।
भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला की कल शाम मोगा सिविल अस्पताल में चिकित्सीय जांच कराई गई जिसमें उसका बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि गोरा सिंह अपराध करने के बाद फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 30, 2013, 15:02