पंजाब में महिला को लोहे की रॉड से पीटा

पंजाब में महिला को लोहे की रॉड से पीटा

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले में कुछ पुरुषों द्वारा एक महिला को लोहे की छड़ों से बर्बरातपूर्वक पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। मदद की गुहार लगाने पर कोई मदद के लिए आगे नहीं आया, लोग मूकदर्शक बने देखते रहे।

तीन अप्रैल को हुई यह घटना कैमरे में कैद की गई है। यह मामला पिछले महीने तरनतारन जिले में पुलिस द्वारा एक महिला को बर्बर तरीके से पीटे जाने की घटना के बाद सामने आया है।

पीड़िता ने लुधियाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह महिला आरोपियों को उधार के रूप में दिए गए 20,000 रुपये वापस मांगने गई थी। पैसे वापस मांगे जाने पर उन लोगों ने उस पर लोहे की छड़ और छड़ी से हमला किया।

एक वीडियो में यह देखा गया है कि इसे बचाने आए एक वृद्ध व्यक्ति और एक अन्य महिला पर भी हमला कर उन्हें भगा दिया गया। पीड़ित महिला को न सिर्फ पीटा गया है, बल्कि उसके द्वारा मदद की गुहार लगाने पर उसे जमीन पर पटक कर मारा गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और उनके जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 17, 2013, 15:36

comments powered by Disqus