Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 19:07
जालंधर : पंजाब में स्वाइन फ्लू से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 प्रभावित लोगों का इलाज यहां चल रहा है। मरने वालों में छह पंजाब के और चार अन्य प्रदेशों के लोग शामिल हैं।
पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रदेश निगरानी अधिकारी दीपक भाटिया ने बताया कि पंजाब में इस सत्र में अब तक दस लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। मरने वालों में छह पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि चार अन्य दूसरे प्रदेशों के रहने वाले हैं।
एच1 एन1 से प्रभावित होने के बाद वह पंजाब में इलाज कराने आए थे। भाटिया ने बताया कि राज्य में अबतक 35 लोगांे का इलाज चल रहा है। पंजाब में 27 लोगों के नमूनों में स्वाइन फ्लू के इस बीमारी के वायरस की पुष्टि हुई है। बाकी आठ लोग दूसरे प्रदेश से यहां इलाज कराने आये हैं, जिनमें से अधिकतर हरियाणा के हैं।
एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में 14 लोगों में एच1 एन1 वायरस की पुष्टि हुई थी। इस साल अब तक यह दो गुना हो चुका है, जबकि ठंड अभी बाकी है। भाटिया ने कहा कि यह बीमारी वायरस के कारण होती है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से चले जाते हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 22, 2013, 19:07