Last Updated: Sunday, July 1, 2012, 22:00
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सर्राफा व्यवसायी पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीसी मिश्रा ने आज बताया कि सहारनपुर जिले के थाना बिहारीगढ़ के ग्राम ताल्हापुर के निवासी विवेक सैनी की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है।
विवेक सैनी सर्राफा व्यवसायी था और उसकी पत्नी सोनिया सैनी के हरियाणा के हिसार निवासी नवीन से पिछले चार वषरें से नाजायज सम्बंध थे। नवीन ग्राम कुरडीखेड़ा के स्टोन क्रेशर में काम करता है जहां से उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।
मिश्रा ने बताया कि नवीन और उसकी प्रेमिका सोनिया ने पूछताछ के बाद बताया कि विवेक शराब पीने का आदी था। आठ दिन पहले सोनिया और नवीन ने विवेक की शराब में कोई नशीला पदार्थ डाल दिया और बेहोश होने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद सोनिया पड़ोसी के यहां जागरण में चली गई जबकि उसका प्रेमी स्टोन क्रेशन पर चला गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ताले की चाबी बरामद कर ली है। नवीन और सोनिया ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 1, 2012, 22:00