पश्चिम बंगाल की ममता सरकार से कांग्रेसी मंत्रियों का इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार से कांग्रेसी मंत्रियों का इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार से कांग्रेसी मंत्रियों का इस्तीफाकोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार में शामिल कांग्रेस के सभी छह मंत्रियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से इस्तीफा दे दिया। इसके एक दिन पहले शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के सभी छह मंत्रियों ने कांग्रेस नेतृत्व वाली प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से इस्तीफा दे दिया था और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर केंद्र की संप्रग सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रदीप भट्टाचार्य ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश सरकार में हमारे छह मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया। भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के अन्य नेताओं के साथ वह शाम छह बजे राज्यपाल एम.के. नारायणन से मिलकर उन्हें तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार से पार्टी के समर्थन वापस लिए जाने की सूचना देंगे।

कांग्रेस की समर्थन वापसी से ममता की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। 294 सदस्यों वाली विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के अकेले 185 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 42 विधायक हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 22, 2012, 10:22

comments powered by Disqus