Last Updated: Sunday, October 23, 2011, 18:29
झाड़ग्राम : पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के खिलाफ कथित तौर पर पोस्टर लगाने वाले दो माओवादियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि हथियार डालने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सात दिन की समय-सीमा बीतने के ठीक एक दिन बाद यह गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त बलों ने रविवार तड़के खोको महतो उर्फ देबांग और विश्वजीत महतो को गिरथोखाम गांव में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
दोनों पर पश्चिमी क्षेत्र विकास मंत्री सुसांत हंडसा के खिलाफ कथित तौर पर पोस्टर लगाने में शामिल रहने का आरोप है। उन्होंने बताया कि दोनों हत्या, हत्या का प्रयास, सड़क मार्ग को बंद करने और घरों को जलाने के मामले में आरोपी हैं।
(एजेंसी)
First Published: Monday, October 24, 2011, 00:04