Last Updated: Sunday, January 22, 2012, 17:37
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने रविवार को अटारी-वाघा सीमा के निकट 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। हेरोइन की कीमत 60 करोड़ रुपए आंकी गई है।
राज्य की विशेष अभियान इकाई के सहायक महानिरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस के विशेष दस्ते ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर पाकिस्तान से तस्करी कर लाए गए सामान को कहीं पहुंचाने जा रहे थे।
गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान सुखराज सिंह और जरनैल सिंह के तौर पर हुई है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, January 22, 2012, 23:07