पाटिल ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पाटिल ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

मुंबई : महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने बुधवार रात पुणे में कम तीव्रता के चार विस्फोट होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। यह विस्फोट पुणे में कोरेगांव पार्क स्थित जर्मन बेकरी में बम विस्फोट की घटना के दो वर्ष बाद हुए हैं जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी और 64 अन्य घायल हो गए थे। जर्मन बेकरी विस्फोट 13 फरवरी 2010 में हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि पाटिल ने गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति पर चर्चा की। रक्षा बंधन त्योहार के एक दिन पहले हुए इस विस्फोट के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृह विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रेलवे और बस स्टेशनों, मॉल, बाजार और लॉज जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी चौकसी रखी जाएगी। विस्फोट पुणे में बालगंधर्व थिएटर के पास, देना बैंक की शाखा और मैकडोनाल्ड रेस्त्रां में हुए जबकि एक विस्फोट क्षेत्र में एक कूड़ेदान में हुआ। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 2, 2012, 00:13

comments powered by Disqus