पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें: मुलायम

पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें: मुलायम

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान करते हुए कहा है कि केंद्र की राजनीति में पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए लोकसभा चुनाव में प्रभावी प्रदर्शन जरूरी है।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज लगभग पांच घंटे पार्टी कार्यालय में गुजारे और इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से बातचीत की।

चौधरी के अनुसार, सपा मुखिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, अब हमें केंद्र में अपनी ताकत बढ़ानी है। लोकसभा चुनाव में यदि हम 60 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब हो जाते है तो बिना हमारे समर्थन के केंद्र में कोई सरकार नहीं बन पाएगा। यदि प्रदेश के साथ ही केंद्र में भी हमारी पार्टी की सरकार बन जाती है तो उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर तेजी से आगे ले जाना आसान हो जाएगा।

चौधरी ने बताया कि सपा मुखिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से प्रदेश में पार्टी सरकार के 100 दिन के कामकाज के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुख दुख का पूरा ख्याल रखा जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 23, 2012, 22:35

comments powered by Disqus