Last Updated: Friday, November 9, 2012, 10:32
ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली : महिला पार्षद खुदकुशी मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस मामले में महिला पार्षद के पति सत्यम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला के माता-पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी इस आरोप के बाद ही की गई है
दिल्ली में कांग्रेस की एक महिला पार्षद गुरुवार को अपनी बेटी के साथ अपने घर में मृत पाई गई थी।
पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई स्थित अपने घर में सत्यम यादव (26) सुबह करीब आठ बजे मृत पाई गई थी। उसका शव पंखे से लटका मिला। उसी दिन उसका जन्मदिन था। उसकी डेढ़ साल की बेटी का शव बिस्तर पड़ा था।
सत्यम ने स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की थी और बी.एड.भी कर चुकी थी। वह नांगलोई (पूर्व) में वार्ड संख्या 43 से पार्षद थी। (एजेंसी)
First Published: Friday, November 9, 2012, 10:32