Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 12:00
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई : मुंबई पुलिस ने 17 साल के एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया है। उसपर वर्ली इलाके में 24 साल की एक युवती के साथ रेप और हत्या के प्रयास का आरोप है। पीड़िता वर्धा की रहने वाली है तथा पेशे से सिविल इंजीनियर है। वह नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। वह एनी वेसेंट रोड स्थित अपने रिश्तेदार के घर ठहरी थी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम युवती ने एक शॉप पर पिज्जा ऑर्डर कर मंगाया। डिलीवरी ब्वॉय को किसी तरह से यह पता चल गया कि युवती घर पर अकेली है। इसलिए वह वहां दोबारा आया और युवती को धक्का देकर दरवाजा बंद कर दिया। लड़के ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने चाकू से युवती की कलाइयों व गर्दन पर वार भी किया। युवती ने चीख मचाई तो वह वहां से भाग गया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया।
First Published: Thursday, June 27, 2013, 11:53