पुंछ में गोलीबारी, दो महिलाओं की मौत - Zee News हिंदी

पुंछ में गोलीबारी, दो महिलाओं की मौत


जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार सुबह 'टेरिटोरियल आर्मी' के एक जवान की ओर से की गई गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 'टेरिटोरियल आर्मी' के जवान तारिक पठान ने अपने घर की छत पर चढ़कर सर्विस रायफल से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें पड़ोस की दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला और एक व्यक्ति घायल हो गए।

 

घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई है। जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका सर्विस रायफल जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोलीबारी के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

 

टेरिटोरियल आर्मी स्वयंसेवकों का एक संगठन है, जिन्हें हर साल छोटी अवधि के लिए सेना का प्रशिक्षण दिया जाता है और आवश्यकता होने पर आपात परिस्थितियों में तैनात किया जाता है।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 7, 2012, 15:00

comments powered by Disqus