पुंछ में घुसपैठ का प्रयास नाकाम, दो आंतकी ढेर

पुंछ में घुसपैठ का प्रयास नाकाम, दो आंतकी ढेर

जम्मू : सेना के जवानों ने आज जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ का प्रयास नाकाम कर दिया और हथियारों से लैस दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि हथियारों से लैस चार से पांच आतंकवादियों के समूह ने आज तड़के पुंछ जिले के कृष्णागति क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया लेकिन सीमा पर तैनात जवानों ने उनकी गतिविधि का पता लगा लिया।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने आतंकवादियों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद उन पर भी जवाबी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने का प्रयास किया। इनमें से दो मारे गये और शव सीमा के पास मिले। इलाके में खोजी अभियान चलाया गया है और हथियारों तथा विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि मारे गये दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 27, 2012, 21:59

comments powered by Disqus