पुडुचेरी: नाबालिग को अगवा कर रेप, दो गिरफ्तार

पुडुचेरी: नाबालिग को अगवा कर रेप, दो गिरफ्तार

पुड्डुचेरी : पुड्डुचेरी में दो युवकों ने एक नाबलिग लड़की का अपहरण करके उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से एक बस कंडकटर है।

पुलिस को कल इस घटना की सूचना मिली और इसके कुछ घंटे बाद ही उसने कंडकटर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की का ताल्लुक गरीब परिवार से है और वह एक सरकारी स्कूल की छात्रा है। उसे राजीव गांधी सरकारी महिला एवं बाल अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए भर्ती कराया गया है।

लड़की का एक जनवरी से पता नहीं चल रहा था। उस दिन वह ट्यूशन पढ़ने के बाद घर के लिए रवाना हुई थी और रास्ते में उसे कथित तौर पर अगवा कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार बस कंडकटर मुथू ने बस स्टैंड पर लड़की से कहा कि उसकी मां हादसे में घायल हो गई है और उससे मिलना चाहती है। इस कारण लड़की उसके साथ चली गई। इसके बाद इस कंडकर और उसके साथी ने लड़की को किसी तरह अचेत कर दिया और फिर निकट विल्लूपुर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक पलानिवेलू ने कहा कि आईपीसी की धारा 366 (अपहरण) और 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 3, 2013, 11:30

comments powered by Disqus