Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 08:19
जींद (हरियाणा) : हरियाणा राज्य में जींद जिले के बधोडी गांव में अपनी विधवा पुत्रवधू के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आज बताया कि सदर पुलिस थाने में कल 40 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि उसके श्वसुर रा चन्द्र ने उसके साथ 16 जनवरी को बलात्कार किया। महिला ने पुलिस को बताया कि पति के मृत्यु के बाद वह आरोपी के यहां रह रही है। रात में वह उसके कमरे में घुस आया और उस साथ यौनाचार किया।
पुलिस ने बताया कि उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे परिणाम भुगतना पड़ेगा। आरोपी को कल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया। (एजेंसी)
First Published: Sunday, January 20, 2013, 08:19