पुलिस गोलीबारी में 4 की मौत,8 घायल - Zee News हिंदी

पुलिस गोलीबारी में 4 की मौत,8 घायल



बेसीमारी: असम के दर्रांग जिले में डलगांव के निकट अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 को जाम कर रहे किसानों के एक समूह को शांत करने के लिए पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में चार किसानों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.

 

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने गोलीबारी का तब सहारा लिया जब वह लाठीचार्ज से आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने में विफल रही। आंदोलनकारियों ने लंबे समय से राजमार्ग को जाम कर रखा था जिससे वाहनों की आवाजाही अवरूद्ध हुई थी. बाद में वे हिंसक हो गए और पुलिसकर्मियों पर हमला किया जिसमें आठ लोग घायल हो गए.

 

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में चार किसानों की मृत्यु हो गई और आठ अन्य घायल हुए. घायलों को मंगोलदोई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वरिष्ठ जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.(एजेंसी)

First Published: Monday, October 10, 2011, 17:26

comments powered by Disqus