पुलिस ने जगन की बेमियादी हड़ताल तुड़वाई, अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने जगन की बेमियादी हड़ताल तुड़वाई, अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद : पुलिस ने गुरुवार देर रात यहां चंचलगुडा जेल में आंध्र प्रदेश के विभाजन के फैसले के खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी की पांच दिन पुरानी अनिश्चितकालीन हड़ताल को तुड़वा दिया और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जब जगन के स्वास्थ्य में गिरावट आई तो जगन को उस्मानिया जनरल अस्पताल में यहां रात 11 बजकर 50 मिनट पर भर्ती कराया गया। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच बुलेट प्रूफ वाहन में बैठाकर जेल से अस्पताल लाया गया।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और उनके शर्करा का स्तर गिर रहा है जबकि रक्तचाप और स्पंद दर सामान्य है।’ उन्होंने कहा कि विशेष इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 30, 2013, 09:22

comments powered by Disqus