पूर्व प्रधान ने पत्नी और बेटे की हत्या की

पूर्व प्रधान ने पत्नी और बेटे की हत्या की

लखनऊ : प्रदेश के उन्नाव जपनद में गुरुवार रात एक पूर्व ग्राम प्रधान ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।

डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ के फरीदपुर गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह ने शराब के नशे में घर पहुंचा। इस बात को लेकर उसकी पत्नी सुमन ने मना किया तो आरोपी चंद्रभान ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर चंद्रभान का बेटा अजय मदद के लिए दौड़ा तो आरोपी चंद्रभान ने उसको भी गोली मार दी। गोली लगने से दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये।

गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण भी एकत्र हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने देर रात आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 29, 2013, 22:18

comments powered by Disqus