पूर्वी दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत - Zee News हिंदी

पूर्वी दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली :  दिल्‍ली नगर निगम चुनाव के परिणाम में सबसे अधिक झटका कांग्रेस को लगा है और पूर्वी दिल्‍ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है।

 

पूर्वी दिल्ली निगम में भी कांग्रेस को झटका लगा, जहां 64 वार्डों में से भाजपा ने 35 वार्डों में जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस क्षेत्र में इनेलोद को छह सीटें मिली जबकि सपा को एक सीट तथा तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गई। शुरुआती रुझान में यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला था। दोपहर तक सभी सीटों के रुझान में भाजपा आगे निकल गई थी।

 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस पर जीत दर्ज की है, जहां पार्टी को नवगठित तीन निगमों में से दो पर निर्णायक जीत हासिल हुई है वहीं दक्षिणी निगम में वह सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आई है। राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में भाजपा ने 272 वार्डों में 138 पर जीत दर्ज की । कांग्रेस को 78 वार्ड में जीत हासिल हुई जबकि बसपा को 15 सीट तथा राकांपा को छह वार्ड में जीत मिली। भाजपा ने पूर्वी और उत्तरी निगम में निर्णायक जीत दर्ज की जबकि दक्षिणी निगम सें वह सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी। अन्‍य को कुल 24 सीटें मिलीं।

First Published: Tuesday, April 17, 2012, 20:12

comments powered by Disqus