Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 20:20
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पेट्रोल मूल्यवृद्धि वापस लेने का अनुरोध किया। तृणमूल कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि ममता ने मनमोहन सिंह से पेट्रोल मूल्यवृद्धि वापस लेने के मुद्दे पर विचार करने का अनुरोध किया।
शनिवार को मनमोहन सिंह की कलकत्ता विश्वविद्यालय में ममता से संक्षिप्त मुलाकात हुई जहां उन्होंने इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के शताब्दी समारोह को सम्बोधित किया।
इससे पूर्व ममता ने यहां हुई विरोध रैली का नेतृत्व किया था जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल की बढ़ी कीमतें वापस लेने को कहा था। (एजेंसी)
First Published: Saturday, June 2, 2012, 20:20